For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

कर्ज में डूबे दंपत्ति ने गंगा में कूद दे दी जान, मौत से पहले भेजी लोकेशन, ली अंतिम सेल्फी

01:44 PM Aug 13, 2024 IST | CNE DESK
कर्ज में डूबे दंपत्ति ने गंगा में कूद दे दी जान  मौत से पहले भेजी लोकेशन  ली अंतिम सेल्फी
कर्ज में डूबे दंपत्ति ने गंगा में कूद दे दी जान
Advertisement
















CNE DESK/कर्जदारी से परेशान हो सहारनपुर के एक दंपत्ति ने बाइक से हरिद्वार आने के बाद गंगा में छलांग लगा दी। मौत से पहले उसने परिजनों को सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भी भेजी। यही नहीं पत्नी संग एक अंतिम सेल्फी भी ली। पुलिस ने पति का शव बरामद कर लिया है, जबकि लापता पत्नी की तलाश है।

जानकारी के अनुसार सौरभ बब्बर नामक एक व्यापारी किट्टी चलाने का काम भी करता ह था। साथ ही उसकी ​किशनपुरे में स्वर्ण आभूषणों की दुकान भी थी। उस पर काफी कर्ज था। जिससे परेशान होकर उसने हर की पौड़ी आकर गंगा में छलांग लगा दी। मृतक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है जबकि उसकी पत्नी मोना बब्बर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए।

Advertisement

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सौरभ को किट्टी में काफी नुकसान हुआ। लोगों के पैसे वापस न कर पाने से परेशान था। लोग उसे पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। छलांग लगाने से पहले उसने परिजनों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी तलाश शुरू हो पाई।

Advertisement

इधर घटना के बाद से मृतक के घर पर कोहराम मचा है। सौरभ बब्बर के शव का सहारपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वह अपने पीछे 12 साल की लड़की और 07 साल के लड़के को छोड़ गया है। उसका लड़का दिव्यांग बताया जा रहा है। दंपत्ति ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें बच्चों को नानी के साथ रखने की गुजारिश की है।

परिजनों के अनुसार इनकी शादी 18 साल पहले हुई थी। सौरभ किशनपुरा बाजार में स्वर्णकार का काम करते थे। साथ ही किटी भी चलाते थे। उन्होंने करीब ऐसी 5 कमेटियां चला रखी थीं। एक कमेटी में 200 सदस्य थे। प्रति व्यक्ति 2 हजार रूपये लिये जाते थे। सभी सदस्यों की मियाद पूरी हो चुकी थी और उन्हें पैसा ब्याज सहित देना था। जो दे पाने में वह असमर्थ हो चुके थे। उन पर करोड़ों का कर्जा हो गया था।

Advertisement

×