For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बड़ी खबर : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार

07:50 PM May 30, 2022 IST | CNE DESK
बड़ी खबर   दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ed ने किया गिरफ्तार
Advertisement

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन को धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की जांच के मामले में गिरफ्तार किया।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों ने कहा कि जैन को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धाराओं के तहत कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

उनकी गिरफ्तारी एक महीने बाद हुई है जब वित्तीय जांच एजेंसी ने धन शोधन जांच के सिलसिले में जैन के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

ईडी ने इस मामले में 2018 में शकूर बस्ती के आप विधायक से भी पूछताछ की थी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में जैन स्वास्थ्य, बिजली, गृह, पीडब्ल्यूडी, उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और पानी मंत्री हैं।

Advertisement

केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं सत्येंद्र जैन
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं। सत्येंद्र को केजरीवाल का काफी करीबी नेता माना जाता है। यही वजह है कि केजरीवाल की छोटी कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां मिली हुई थीं। सत्येंद्र जैन ने अन्ना आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद जैन आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे।

उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने UPSC में हासिल की 19वीं रैंक, बढ़ाया प्रदेश का मान

Advertisement

Advertisement