EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: आशाओं व आशा फैसिलेटरों का नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

05:27 PM Oct 14, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✍️ मांगों के प्रति बेरुखी से भड़का आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा तथा आशा फैसिलेटरों ने नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से आक्रोशित हैं। मिशन के तहत वह शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Advertisement

आशा तथा फैसिलिटेटर तथा आशा संगिनी को सरकार तथा आम जनता स्वास्थ्य विभाग की रीड़ मानती है, लेकिन वह समस्याओं का समाधान के लिए परेशान हैं। ईमानदारी तथा निष्ठा से काम कर रही हैं। कोविडकाल में उनकी अहम भूमिका रही। वर्तमान में भी वह कई किमी तक पैदल चल कर योजनाओं को गांव पहुंचा रहीं हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारी घोषित करने, सामाजिक सुरक्षा, सेवा नियमावली, ईपीए की सुविधा आदि देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान सावित्री देवी, भावना धपोला, गंगा देवी, जानकी देवी, रजनी देवी, खष्टी देवी, चंपा देवी, सुनीता हरड़िया, प्रेमा कोरंगा, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News