For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन पड़ा महंगा

08:31 PM Mar 29, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी  सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन पड़ा महंगा
Advertisement

✍🏻 तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। मामला रामनगर थाने का है।

Advertisement

पुलिस इनदिनों सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। इसी क्रम में रामनगर थाना पुलिस ने युवक विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू पुत्र इन्द्र सिंह नेगी, निवासी हिम्मतपुर ठोडियाल, रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 01 तमंचा और 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। उसने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो का प्रदर्शन किया। इसी आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी व कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement