EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

देवभूमि को मिल रहा व्यापक समर्थन, कई वरिष्ठों ने भी ग्रहण की सदस्यता

08:49 PM Jan 05, 2024 IST | CNE DESK
वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भी ग्रहण की सदस्यता
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड की सबसे पुरानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जोर—शोर से जारी है। जहां बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, वहीं आज कई पूर्व पदाधिकारियों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

अभियान के तीसरे दिन आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के पूर्व एवं वर्तमान जिला एवं नगर पदाधिकारीयों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता प्रभारी राजेंद्र तिवारी, हिमांशु कांडपाल, भीमा पवांर, मनोज पवार आदि सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।

Advertisement

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हरेंद्र वर्मा, वर्तमान जिला संरक्षक दिनेश गोयल, पूर्व जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, वर्तमाम जिला समन्वयक त्रिलोक चंद जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साह 'रिक्खू', पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व संयुक्त महामंत्री विनित बिष्ट, पूर्व जिला उपसचिव सुमित सोनकर, पूर्व संयुक्त जिला महामंत्री अभय साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री कमल बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, पूर्व जिला संगठन मंत्री शहनवाज अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज पटवा आदि शामिल रहे।

इधर इससे पूर्व सदस्यता अभियान के दूसरे दिन गत दिवस 195 से अधिक व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की थी। गुरुवार को भी सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत हुई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में तमाम व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है।

Advertisement

Related News