For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

12:19 PM Aug 27, 2024 IST | CNE DESK
देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद  मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
हजारी सिंह
Advertisement
















Uttarakhand News | उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद हो गए। उनका पार्थिव शहरीर आज उनके गांव पहुंचेगा। जहां सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। इस घटना ने राज्य को एक और शहीद की शहादत के साथ गहरा दुःख पहुंचाया है। ईश्वर शहीद सैनिक के परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, "असम में माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि !"

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×