For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

नहीं रहे CID के 'इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स' एक्टर दिनेश फडनीस, सदमे में फैंस

02:02 PM Dec 05, 2023 IST | CNE DESK
नहीं रहे cid के  इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स  एक्टर दिनेश फडनीस  सदमे में फैंस
Advertisement

Dinesh Phadnis Died | टीवी की दुनिया से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। सोनी टीवी के मशहूर टीवी शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का रोल प्ले करने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है।

हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। वह ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी। लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है। दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है। दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे। एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था। उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थी, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे। लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए। दिनेश फडनीस के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।

Advertisement

CID में इंस्पेक्टर बनकर मिली पहचान

दिनेश फडनीस की बात करें तो उन्हें पॉपुलर टीवी शो CID से बड़ी पहचान मिली थी। इस शो में वो इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स के रोल में दिखे थे। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन CID के बाद दिनेश स्क्रीन से अचानक गायब हो गए थे। उनको लेकर ऐसी खबरें थीं कि एक्टिंग छोड़कर वो मराठी फिल्मों के लिए स्क्रिप्टस लिखने लगे थे। दिनेश के चाहनेवाले उन्हें फिर से स्क्रीन पर कमाल दिखाते देखना चाहते थे। लेकिन अफसोस इससे पहले ही दिनेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Advertisement

57 साल की कम उम्र में दिनेश के यूं चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर का परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से काफी दुखी हैं। हर कोई दिनेश को नाम आंखों से याद कर रहा है और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now