For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त पर ही चला दी गोली, हालत गंभीर

11:38 AM Apr 21, 2024 IST | CNE DESK
शराब पीने के दौरान विवाद  दोस्त पर ही चला दी गोली  हालत गंभीर
शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त पर ही चला दी गोली
Advertisement

हल्द्वानी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की उसके ही साथी ने गोली मार दी। घटना के बाद से युवक फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल की हालत नाजुक है। उसे पहले सुशीला तिवारी लाया गया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया हुआ था। गत दिवस कुछ लड़के सुधीर नामक युवक के मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर मारपीट शुरू हो गई।

Advertisement

इस बीच दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से फायर कर दिया और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए। हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द घटना के खुलासे की उम्मीद है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now