For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: डीएम अनुराधा ने किया केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण

08:17 PM Mar 01, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  डीएम अनुराधा ने किया केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अभियंता से केंद्रीय विद्यालय भवन की ब्लू प्रिंट के जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement

विद्यालय का निर्माण कार्य मानक और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कांडाधार के पास कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी डिवीजन अल्मोडा 1.6 हेक्टेयर क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन का नव निर्माण कर रहा है। इसके अतिरिक्त खेल मैदान, टाइप वन और टाइप फोर आवासीय भवन सहित अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, राजीव पाठक, अवर अभियंता सीपीडब्ल्यूडी दीपक चमोली आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement