For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: डा. गौरव अध्यक्ष एवं डा. विजय बने सचिव

08:38 PM Aug 12, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  डा  गौरव अध्यक्ष एवं डा  विजय बने सचिव
Advertisement
















✍️ आयुर्वेदिक चिकित्साधीक्षक संघ के जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: आयुर्वेदिक चिकित्साधीक्षक संघ की नई कार्यकारणी गठित की गई। डा. गौरव अग्रवाल अध्यक्ष तथा डा. विजय कुमार सचिव चुने गए। नई टीम ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली।

Advertisement

सोमवार को स्थानीय एक होटल में आयुर्वेदिक चिकित्साधीक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर मंथन हुआ।डा. ईश्वर प्रकाश को उपाध्यक्ष, डा. पंकज मिश्रा कोषाध्यक्ष, डा. हेमा गोस्वामी आय-व्यय निरीक्षक, डा. संजय आगरी मीडिया प्रभारी चुने गए। डा. बलराज, डा. दीपक, डा. प्रीति, डा. सविता, डा. अनु वर्मा को सदस्य चुना गया। चुनाव निर्विरोध हुआ। जिला आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डा. निष्ठा शर्मा कोहली ने नई कार्यकारिणी को जनहित में कार्य करते को प्रेरित किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. विजय सक्सेना तथा पूर्व प्रभारी जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. राघवेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया। डा. विपिन चंद्र ने चिकित्सकों को मर्म चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।

Advertisement

Advertisement

×