For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्मोड़ा: शराब के नशे में धुत चालक दौड़ा रहा था लदा ट्रक, गिरफ्तार

07:34 PM Oct 20, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  शराब के नशे में धुत चालक दौड़ा रहा था लदा ट्रक  गिरफ्तार
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत सामान लदे एक कैंटर को चालक खतरनाक तरीके से दौड़ा रहा था। पुलिस ने ट्रक रोककर चेक किया, तो पता चला कि चालक नशे में धुत है। उसे गिरफ्तार कर लिया और कैंटर को सीज कर लिया गया।

थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गत सांय पुलिस ने चेकिंग के दौरान कौसानी के पास कैंटर संख्या UK 04C 0075 चालक खेम सिंह उर्फ पप्पू निवासी पाटी, चंपावत को शराब के नशे में मदहोश होकर खतरनाक तरीके से कैंटर को चलाते पकड़ा। जिसे मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इस कैंटर में परचून का सामान भरा था, जो हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जा रहा था।

Advertisement

Advertisement





Advertisement
×