For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

08:38 PM Nov 09, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
Advertisement

👉 महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा महिला मोर्चा आक्रोशित

Advertisement
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर लोग आक्रोशित दिखाई दिए।

Advertisement

विधायक पार्वती दास के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। नारेबाजी के साथ बिहार के सीएम का पुतला फूंका। विधायक दास ने कड़े शब्दों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा की तथा मांग की की ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि नीतीश किसी युग में जी रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पूरे देश में चल रहा है। बेटियों किसी से कम नहीं हैं। वह एक जननी है और मां का अनदार ओछी राजनीति करने वालों को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने नितीश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कहा कि वह उनकी अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा करते हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, उमा बिष्ट, दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, निर्मला कपकोटी, शिव सिंह बिष्ट, नवीन परिहार, संजय परिहार, हरीश सोनी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, दीपा नगरकोटी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement