For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: हड़ताल पर डटे रहे विद्युत संविदा कर्मी

05:45 PM Jul 20, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  हड़ताल पर डटे रहे विद्युत संविदा कर्मी
Advertisement

✍️ वेतन बढ़ाने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। बागेश्वर जिले के गरुड़ में पांचवें दिन भी विद्युत संविदा कर्मी हड़ताल पर डटे रहे। उन्होंने वेतन बढ़ाकर दिए जाने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मियों ने शीघ्र ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और उन्हें नियमित वेतन दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया और ठेकेदार के धरना स्थल पर नहीं आने पर आक्रोश व्यक्त किया।

Advertisement

विद्युत संविदा कर्मियों ने संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार की अध्यक्षता में पावर हाउस डंगोली में प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मियों ने कहा कि ठेकेदार आज तक धरना स्थल पर नहीं आया। उन्होंने कहा कि उन्हें वेतन तो दिया, लेकिन बढ़ाकर नहीं दिया, जबकि पूर्व में वेतन बढ़ाने की बात हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। उन्हें पूर्ण वेतन भी नहीं मिलता है। काम के सापेक्ष उनका वेतन बहुत ही कम है। इसके अलावा उन्होंने बीमा, पीएफ, एएसआई, परिचय पत्र, सुरक्षा उपकरण भी दिए जाने की मांग की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कर्मियों से मानकों से अधिक कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने तत्काल ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर विद्युत कर्मियों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। संचालन प्रकाश खुल्बे ने किया। इस दौरान इंद्र सिंह नेगी, तारा दत्त शर्मा, चतुर सिंह, प्रेमबल्लभ,शंकर राम, मंगल सिंह, खीम सिंह, बलवंत सिंह, धन सिंह, भुवन राम, भुवन जुयाल, अनिल पंत, प्रकाश आर्या आदि उपस्थित थे।

Advertisement


















×