For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: यूपीएस के विरोध में उतरे कर्मचारी संगठन, प्रदर्शन

08:29 PM Aug 27, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  यूपीएस के विरोध में उतरे कर्मचारी संगठन  प्रदर्शन
Advertisement
















✍️ बोले, ओपीएस मांग रहे हैं, यूपीएस नहीं चाहिए

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही यूनिफाइड पेंशन योजना का कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने आज विरोध में हाथ में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि पुरानी पेंशन बहाली। इसे बहाल करके ही दम लेने का संकल्प लिया।

Advertisement

मंच के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को भ्रम में डालने के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम की बात कर रही है। इसमें किसी भी कर्मचारी का हित सुरक्षित नहीं है। वह पिछले साल से अधिक समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रही है। इसके लिए पूरा देश मन बना चुका है। उन्होंने पुरानी पेंशन के लिए दिन-रात संघर्ष किया है। उन्होंने 30 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मौके पर जय दत्त पांडे, राजेंद्र सिंह देवली, ममता बिष्ट, दयानंद सिंह, गोकुल कुमार, भरत सिंह रावत ,कमला रावत, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement

×