For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

उ.डि. इंजीनियर्स महासंघ का 30 नवंबर से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

07:24 PM Nov 28, 2023 IST | CNE DESK
उ डि  इंजीनियर्स महासंघ का 30 नवंबर से बेमियादी हड़ताल का ऐलान
हड़ताल का ऐलान
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Advertisement

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने लंबित मांगों को लेकर बृहस्पतिवार 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। प्रदेश व्यापी हड़ताल की सूचना पूर्व में ही जारी हो गई थी। समाधान नहीं होने पर महासंघ ने अब अंतिम फैसला ले लिया है।

Advertisement

शासन की उदासीनता ने किया हड़ताल को विवश

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष एसएस डंगवाल ने सीएनई को बताया कि गत 28 नवंबर 2023 को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। जिसमें मांगे पूरी नहीं होने पर 30 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। मुख्यमंत्री व शासन को कई बार अवगत कराये जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण प्रदेश व्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है।

तमाम इंजीनियरिंग सेवाएं रहेंगी बाधित

तय है कि अब प्रदेश के समस्त अभियंत्रणों विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसमें अति आवश्यकीय सेवा भी बाधित रहेगी।

Advertisement

Advertisement