For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

कार्यकर्ता 08 अक्टूबर तक सुनिश्चित करें केंद्र के निर्देशों का अनुपालन : बहुगुणा

08:19 PM Sep 30, 2023 IST | CNE DESK
कार्यकर्ता 08 अक्टूबर तक सुनिश्चित करें केंद्र के निर्देशों का अनुपालन    बहुगुणा
भाजपा जागेश्वर मंडल की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठ
Advertisement

✒️ भाजपा जागेश्वर मंडल की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, जागेश्वर/अल्मोड़ा। यहां आरतोला में हुई भाजपा की बूथ सशक्तिकरण जागेश्वर मंडल की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को व्यापक दिशा—निर्देश दिए।

बूथ सशक्तिकरण अभियान हेतु सभी जिम्मेदार पदाधिकारी व शक्ति केंद्र प्रभारियों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर जाकर सत्यापन करने को कहा गया। जहां पन्ना प्रमुख व बूथ कमेटियां पूर्ण नही उन्हें अति सीघ्र बनाने हेतु निर्देश भी दिए।

Advertisement

जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा 8 अक्टूबर तक केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों को पूरा करने का निर्देश दिया गया। मंडल प्रभारी सुभाष पांडे द्वारा मंडल कार्यकारणी का सत्यापन कर शक्ति केंद्र प्रभारियों से अपने-अपने शक्ति केंद्रों में जाकर बूथ और पन्ना प्रमुख सत्यापन करने को कहा गया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय पूरन शर्मा के निधन पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन भी रखा गया ।

बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा, खीम सिंह, जिला मंत्री खीम बिष्ट, गोपाल बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजन जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती बिष्ट, बलवंत गैड़ा, राजेंद्र रौतेला, रूप सिंह, हेम पांडेय, नीरज जोशी, हरीश नाथ, जीवन सिंह, चंदन मेहता, प्रकाश पांडेय, दीवान राम आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा: पेंशन शंखनाद रैली में हिस्सा लेने डेढ़ हजार कार्मिक रवाना

Advertisement



×