For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा: नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर में निकाली धन्यवाद रैली

07:53 PM Feb 16, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा  नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर में निकाली धन्यवाद रैली
Advertisement

✒️ देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के निर्विरोध निर्वाचन से खुशी
✒️ हर व्यापारी की समस्या का होगा समाधान: संजय साह 'रिक्खू'

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनावी प्रक्रिया के चलते सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ नगर में धन्यवाद रैली निकाली। इस मौके पर नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष संजय साह 'रिक्खू' ने कहा कि सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के​ लिए संगठन पुरजोर प्रयास करेगा।

Advertisement

यह धन्यवाद रैली माल रोड स्थित शिखर तिराहे से निकली, जो मुख्य बाजार में मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार से होते हुए चौघानपाटा से शिखर तिराहे पर पहुंचकर ही संपन्न हुई। इस दौरान नव निर्वाचित देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय साह 'रिक्खू' समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर के सभी व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किन्हीं कारणों से जिन व्यापारियों को संगठन की सदस्यता नहीं मिल पाई है, उन्हें जल्दी ही सदस्य बना लिया जाएगा।

Advertisement

संजय साह 'रिक्खू' ने कहा कि अल्मोड़ा के व्यापारियों के हितों को लेकर संगठन पूरे जोश खरोस से कार्य करेगा और सभी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण का हरसंभव प्रयत्न होगा।धन्यवाद रैली में नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महासचिव दीप चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित साह, वरिष्ठ उपसचिव जयप्रकाश, कनिष्ठ उपसचिव अमन टकवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement