EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

एक्स-बॉयफ्रेंड ने लड़की को आग लगाई, 11वीं क्लास की स्टूडेंट है पीड़ित

03:38 PM Oct 20, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को आग लगा दी। पीड़ित लड़की 11वीं क्लास की स्टूडेंट है, जो 80% तक जल गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विग्नेश है, वह पीड़ित को बचपन से जानता था। शनिवार को दोनों मिले और उनके बीच कोई विवाद हुआ। इसके बाद विग्नेश ने लड़की को आग के हवाले कर दिया।

शादी होने के बाद भी एक्स-गर्लफ्रेंड से रिश्ता बनाए रखना चाहता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि यह घटना कडप्पा जिले के बदवेल कस्बे के पास हुई। विग्नेश ने हाल ही में किसी और से शादी की थी, लेकिन वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से भी रिश्ता बनाए रखना चाहता था। शनिवार को उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को फोन किया और मिलने की जिद की। विग्नेश ने धमकी दी कि अगर वह नहीं मिली, तो वह अपनी जान ले लेगा। धमकी के डर से विक्टिम उससे मिलने के लिए राजी हो गई। वह कॉलेज से ऑटो रिक्शा में बैठकर उससे मिलने पहुंची। थोड़ी देर बाद विग्नेश भी ऑटो में आ गया। दोनों बदवेल से लगभग 10 किमी दूर सेंचुरी प्लाईवुड फैक्ट्री के पास पहुंचे। यहां दोनों के बीच कुछ बहस हुई और कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़ित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Advertisement

खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को जानकारी दी

विक्टिम की चीखें सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान उसकी मदद के लिए दौड़े और आग बुझाई। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने विक्टिम को बदवेल के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे कडप्पा के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में ट्रांसफर किया गया। विक्टिम 80% जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

CM चंद्रबाबू ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया

कडप्पा के पुलिस सुपरिंटेंडेंट हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों एक ही इलाके के रहने वाले थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से बात की और लड़की की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित के लिए सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

Related News