EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ की कार्यकारिणी गठित, प्रदीप तिवारी जिलाध्यक्ष

07:59 PM Feb 17, 2024 IST | CNE DESK
पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ की कार्यकारिणी गठित, प्रदीप तिवारी जिलाध्यक्ष
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन जिला व प्रांत स्तरीय विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। साथ ही नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप तिवारी जिलाध्यक्ष व सोनू सती को जिला महासचिव चुना गया।

यहां बेस चिकित्सालय स्थित फार्मेसी सदन में हुए पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में विधायक मनोज तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उनके द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र में फार्मासिस्टों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक के समक्ष मांग पत्र रखा गया। जिसमें फार्मेसी सदन के छत सुधारीकरण, मरम्मत व अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Advertisement

दूसरे सत्र में कार्यकारिणी गठन, यह बने नव पदाधिकारी

दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ अल्मोड़ा के वर्तमान जिलाध्यक्ष डीके जोशी तथा महामंत्री रजनीश जोशी की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव कार्यकारिणी में प्रदीप तिवारी जिलाध्यक्ष, सोनू सती परगाई जिला महासचिव, प्रदीप आर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र पांगती उपाध्यक्ष, महेश आर्या संगठन मंत्री, देवेंद्र नेगी संयुक्त मंत्री, वंदना आर्या कोषाध्यक्ष तथा गीता आर्या संप्रेक्षक चुने गए। पूरन चंद्र बिष्ट को संरक्षक चुना गया। चुनाव के दौरान पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ।

अधिवेशन में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन जोशी, मीडिया प्रभारी जगदीश जोशी, डॉ. भगवंत पांडे, मनोज पांडे, भूपाल मेहरा, उमेश पाटनी, ममता आर्या, सतीश चंद्र जोशी, कृष्णा जोशी, मनोज वर्मा, दीपिका कोठारी, जानकी बिष्ट, तारा भट्ट, पंकज पांडे, महेश चंद्र तिवारी, श्वेता जसवाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related News