EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

Earthquake Latest : नेपाल में भूकंप से तबाही, अब तक 129 लोगों की मौत

07:40 AM Nov 04, 2023 IST | CNE DESK
Advertisement

👉 विभिन्न केंद्रों ने अलग—अलग बताई भूकंप की तीव्रता

CNE DESK/नेपाल में भूकंप : शुक्रवार की रात जब अधिकांश लोग सो रहे था या सोने की तैयारी कर रहे थे तभी नेपाल में एक बार फिर धरती डोल गई। जिसका असर संपूर्ण उत्तर भारत में भी देखा गया। पहले 70 लोगों की मौत का अनुमान था, लेकिन अब लेटस्ट अपडेट में मौत का आंकड़ा करीब 129 बताया गया है।

भारी संख्या में लोगों के मारे जाने की सूचना

गत रात्रि आए भूकंप का केंद्र नेपाल रहा। वहां जबरदस्त तबाही हुई है। एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के अनुसार अब तक भूकंप से 123 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बड़ी संख्या में लोग गंभीर हालातों में अस्पताल भर्ती हैं। जिस कारण मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Advertisement

राहत कार्यों में जुटी ऐजेंसियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि भूकंप के तेज झटकों से कई घर ढह गई। बताया जा रहा है कि देर रात को मची तबाही के चलते बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ। जिस कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ गया।

तीव्रता को अलग—अलग बताया !

उधर नेपाल के National Center for Seismology के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.4 रही। वहीं जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बाद में तीव्रता को 5.7 बताया है। इसके विपरीत अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 5.6 आंकी है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि नेपाल के जजरकोट में भी काफी नुकसान हुआ है। जजरकोट 1.90 लाख की आबादी वाला एक बड़ा पहाड़ी इलाका है। पहाड़ों में यहां अलग—अलग गांव हैं उधर पुलिस अधिकारी नामराज भट्टाराई का कहना है कि रामिदंडा भूकंप का केंद्र है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने घटना पर गहरा दु:ख जताया है।

Advertisement

Related News