For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

02:32 PM Aug 10, 2024 IST | CNE DESK
पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या
Advertisement
















दुष्कर्मी ने की क्रूरता की सारी हदें पार

सीएनई डेस्क। पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाली ख़बर आई है। वहां राज्य सरकार द्वारा संचालित आर.जी.कर. मेडिकल कॉलेज में एक महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है। उसका अर्धनग्न शव अस्पताल के हॉल पर मिला है। दुष्कर्म के बाद उसके साथ हद दर्जे की क्रूरता की गई है। उसके होंट कटे हुए थे तथा गुप्तांग, आंखों व मुंह से खून बहता मिला। जिसने भी यह शव देखा वह भीतर तक दहल गया।

पुलिस के अनुसार महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ। फिर घोर उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी गई। ऐसा प्रारंभिक जांच में पता चला है। पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे। कोलकाता पुलिस के अनुसार अपराध तड़के करीब तीन से छह बजे के बीच हुआ है।

Advertisement

एसआईटी कर रही जांच

एक पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई मिली है। मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला चिकित्सक का अर्धनग्न शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

Advertisement

मौत से पहले पीड़िता ने बहुत संघर्ष किया होगा

यह प्रशिक्षु डॉक्टर छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। जिस तरह से शव के गाल, नाक, होठ, भौंहों के बीच और गर्दन पर खरोंच के निशान हैं उससे पता चलता है कि मृतका ने रेपिस्ट से खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा।

पीड़िता के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई। इसके बावजूद इस सच्चाई को छिपाने की पूरी कोशिश की गई।

महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के बाद से अस्पताल के तमाम चिकित्सक आंदोलनरत हैं। इस मामले में राजनैतिक ​गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। सीएम ममता बनर्जी ने आरोपी को फांसी के तख्त तक पहुंचाने का भरोसा दिया है।

Advertisement

×