EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

Dehradun Airport पर महिला यात्री ने किया हंगामा, गिरफ्तार, यह थी वजह

01:09 PM Dec 16, 2023 IST | CNE DESK
देहरादून एयरपोर्ट पर महिला यात्री का हंगामा (Demp Pic)
Advertisement

Highlights : संदिग्ध बैग की चेकिंग के दौरान एक देहरादून से मुंबई जा रही एक महिला यात्री ने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। उसने न केवल सरकारी काम में बाधा पहुंचाई, बल्कि सीआईएसएफ जवानों के साथ बदसलूकी भी की। जिस पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

CNE DESK/प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला एसआई द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद हंगामा करने वाली महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हंगामे के चलते मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी अपने तय समय से 40 मिनट देर से निकल पाई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

यह है Dehradun Airport का पूरा मामला

देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर हंगामा हुआ। यहां सीआइएसफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के उपनिरीक्षक के साथ चेकिंग के दौरान एक महिला ने अभद्रता की। मुंबई की उक्त महिला यात्री को कोतवाली डोईवाला पुलिस ने अरेस्ट किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली क अनुसार मेघा शर्मा (35 वर्ष) निवासी Yogi Towers CHS Limited Yogi Nagar Borivali West Mumbai Maharashtra को विस्तारा एयरलाइंस से मुंबई जाना था। इस दौरान उसके पास एक बैग था।

Advertisement

इस हैंड बैग की हवाई अड्डे के सिक्योरिटी हाल एरिया में नियुक्त CISF Sub Inspector सुनीता कुमारी ने तलाशी शुरू की तो महिला यात्री भड़क गई। आरोप है कि इस महिला यात्री ने उप निरीक्षक के साथ अभद्रता भी की। चेकिंग के दौरान उसने कतई सहयोग भी नहीं किया।

जिसके बाद महिला एसआई की ओर से Threatening by obstructing government work and not cooperating in checking के संबंध में एक शिकायती पत्र दिया गया। जिस पर महिला यात्री को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस दौरान विस्तारा की मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी अपने समय से 40 मिनट विलंब से airport से रवाना हुई। अलबत्ता यह स्प्ष्ट नहीं किया गया है कि फ्लाइट ने किन कारणों से देरी से उड़ान भरी।

Tags :
CISF files case against womancommotion by female passenger in the airportDehradun AirportJolly Grant AirportMumbai flight lateजरा सी बात पर हाई वोल्टेज ड्रामा देख CISF भी हैरानजौलीग्रांट एयरपोर्टदेहरादून एयरपोर्टमहिला यात्री का एयरपोर्ट में हंगामामुंबई की फ्लाइट लेटविमान ने 40 मिनट की देरी से भरी उड़ानसीआईएसएफ ने महिला पर दर्ज किया मुकदमा

Related News