EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वर: पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद

08:20 PM Feb 28, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

✒️ कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न राजेंद्र प्रसाद को पुण्यतिथि पर याद किया। इस उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement

बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में प्रथम राष्ट्रपति की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री डसीला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वह कांग्रेस की धरोहर थे। सन् 1950 से लेकर सन् 1962 तक भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की थी। वह कानून के विद्वान थे। नमक सत्याग्रह आंदोलन में गांधी जी के साथ इनकी भूमिका अविस्मरणीय है। इस मौके पर गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित गोस्वामी, कुंदन गिरी, ललित बिष्ट, कमलेश गढ़िया, राजेंद्र परिहार, मन मोहन जौहरी, किशन गिरी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related News