For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 4 घायल

04:58 PM Mar 06, 2024 IST | CNE DESK
घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत  4 घायल
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के काकोरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी है और चार अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना हाता हजरत साहब वार्ड की है जहां मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी।

उन्होंने कहा, “ गर्मी इतनी तेज थी कि घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे छत और दीवार ढह गई।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया, जिसके दौरान घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा, “ घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मुशीर, उनकी पत्नी हुस्ना बानो, भतीजी हिना, हुमा और सैया को मृत घोषित कर दिया।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में अजमत, मुशीर की बेटी लाकब, इंशा और अनम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

×
ताजा खबरों के लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now