For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूल देई

12:41 PM Mar 14, 2024 IST | CNE DESK
मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूल देई
Advertisement

देहरादून | उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत 'फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार' गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Advertisement

Advertisement