For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: खाद्य सुरक्षा महकमे ने प्रतिष्ठानों में मारे छापे, 05 नमूने भरे, एक नोटिस थमाया

09:09 PM Mar 22, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर  खाद्य सुरक्षा महकमे ने प्रतिष्ठानों में मारे छापे  05 नमूने भरे  एक नोटिस थमाया
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: होली त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी अभियान जारी है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गरूड, बैजनाथ क्षेत्र मे खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के छापेमारी की गई।

Advertisement

जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे ने बताया कि टीम ने गरूड क्षेत्र में टीट बाजार, गोलू बाजार, मुख्य बाजार एवं कौसानी क्षेत्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न मिष्ठान भण्डारों व खाद्य प्रतिष्ठानों कुल 05 नमूने लिये गये। जिसमें गुजिया के दो, मावा, घी व दूध का एक नमूना भरा। जिन्हें जांच हेतु खाद्य विश्लेषण शाला को प्रेषित किया गया हैं। इस दौरान एक प्रतिष्ठान स्वामी को FSSA 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना का नोटिस दिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठान स्वामियों को होली त्योहार के मद्देनजर स्वच्छ एव सुरक्षित खोया, गुजिया, तेल, बेसन व अन्य खाद्य एवं पेय पदार्थों को ही विक्रय करने के निर्देश दिये गये। त्योहार दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर नियमानुसार विभाग कार्यवाही अमल में जायेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, भूपेन्द्र देव व जीवन चन्द्र धौनी शामिल थे।

Advertisement

Advertisement