For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

अल्मोड़ा : व्यापार मंडल की जागेश्वर और पनुवानौला इकाईयों का गठन

06:28 PM Jan 24, 2024 IST | CNE DESK
अल्मोड़ा   व्यापार मंडल की जागेश्वर और पनुवानौला इकाईयों का गठन
व्यापार मंडल की जागेश्वर व पनुवानौला इकाईयों का गठन
Advertisement
इन पदाधिकारियों का हुआ सर्वसम्मति से चयन

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में जागेश्वर और पनुवानौला व्यापार मंडल इकाई का गठन कर लिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में जिला व्यापार मंडल और स्थानीय व्यापारियों ने सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।

Advertisement
Advertisement

जागेश्वर व्यापार मंडल के मुकेश भट्ट अध्यक्ष, षष्टि भट्ट सचिव और हरीश भट्ट को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं पनुवानौला व्यापार मंडल में भी सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह मेहता, सचिव मनीष सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह गैड़ा को मनोनीत किया गया।

Advertisement

बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से भी अवगत करवाया और जिला व्यापार मंडल ने सभी समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक मै जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की और व्यापारी राजेन्द्र सिंह बनौला, विनोद वर्मा, हेमंत शाह, मनोहर नेगी, सुंदर बिष्ट, भूपाल सिंह, कुंदन सिंह गैड़ा, गणेश बिनवाल, बिहारीनंदन बहुगुणा, अंकित बनौला, अजय सुयाल, बबलू सिंह, रवि जोशी, नीरज जोशी, कमल बिनवाल, रोहित गैड़ा, सोनू पांडेय, नवीन भट्ट, संदीप कुमार, पवन बनौला, पवन गैड़ा, केवल भट्ट, कमल सनवाल, शंकर भट्ट, मोहन पांडे, पूरन चंद्र भट्ट, विपिन चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट, नारद भट्ट, पवन भट्ट आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement