For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

MS Dhoni Latest : अल्मोड़ा पहुंचे इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

01:12 PM Nov 15, 2023 IST | CNE DESK
ms dhoni latest   अल्मोड़ा पहुंचे इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
अल्मोड़ा पहुंचे इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
Advertisement

📌 पैत्रक गांव का भ्रमण, ग्रामीणों संग खिंचवाई फोटो

CNE ALMORA/अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (International cricket) व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने परिजनों सहित अपने पुश्तैनी/पैत्रक गांव जैंती तहसील के ल्वाली गांव पहुंच गए हैं।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

जैंती के ल्वाली गांव के हैं मूल निवासी

ज्ञात रहे कि महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा जिले की जैंती तहसील के ल्वाली गांव के मूल निवासी हैं। हालांकि 1970 में धोनी के पिता रांची (Ranchi) जाकर बस गये थे। वर्तमान में उनके चाचा सहित अन्य लोग गांव में ही रहते हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखण्ड के रांची में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। यही कारण है कि वह पूर्व में दिए बयानों में उत्तराखंड की बजाए स्वयं को झारखंड का बताते आये हैं।

Advertisement

अल्मोड़ा पहुंचे इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

पत्नी साक्षी व बेटी संग उत्तराखंड में

इन दिनों इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपी पत्नी साक्षी व बेटी संग उत्तराखंड में घूम रहे हैं। उनके साथ उनके कई दोस्त भी हैं। मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से वह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद वह नैनीताल रवाना हुआ।

19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन है। माना जा रहा है कि उत्सव मनाने ही वह साक्षी संग देवभूमि उत्तराखंड आये हैं। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।

Advertisement

अल्मोड़ा स्थित अपने पैत्रक गांव में उन्होंने (इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी) ग्रामीणों संग फोटो भी खिंचवाई। सभी का बड़े प्रेम से अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे

Advertisement

Advertisement