For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

लालकुआं : विधानसभा सत्र में यूसीसी पेश होने पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने जताई खुशी

02:16 PM Feb 07, 2024 IST | CNE DESK
लालकुआं   विधानसभा सत्र में यूसीसी पेश होने पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने जताई खुशी
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का
Advertisement

रिपोर्टर, मुकेश कुमार

Advertisement

लालकुआं समाचार | लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने मंगलवार को विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज उतराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पर समान नागरिक संहिता लागू होगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए एक नजीर पेश करेगा।

Advertisement

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा सीएम धामी के कुशल नेतृत्व में उतराखंड राज्य यूसीसी कानून बनाकर एक मिशाल करेगा।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का कानून हमेशा से पार्टी के एजेंडे में रहा है सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता सकंल्प व्यक्त किया था तथा मंगलवार को यूसीसी बिल को कैबिनेट में पास कर उन्होंने यहां वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून बनने से समाजिक न्याय में समानता आएगी। उन्होंने कहा कि यूसीसी का कानून पूरे देश के लिए मिसाल सबित होगा और एक नजीर बनेगा।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है कांग्रेस एक डूबती नाव है जो विरोध के सहारे अपनी कश्ती पार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है लोकसभा चुनाव में काग्रेंस जीरो पर सिमट कर रहे जायेगी। उन्होंने ने यूसीसी कानून पेश होने पर प्रदेश की जनता की और से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement