For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने 101 जरूरमंदों को किए रजाई-कंबल वितिरत

11:26 AM Jan 23, 2024 IST | CNE DESK
पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने 101 जरूरमंदों को किए रजाई कंबल वितिरत
पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने 101 जरूरमंदों को किए रजाई-कंबल वितिरत
Advertisement
अयोध्या में राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के उलक्ष्य में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने 101 जरूरतंदों को रजाई व कंबल वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह हमेशा गरीब व अभावग्रस्त लोगों की मदद के लिए संकल्पबद्ध हैं।

Advertisement
Advertisement

अल्मोड़ा के नंदा देवी प्रांगण में हुए कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने तमाम जरूरतमंदों को रजाई व कंबलों का वितरण किया। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी ओर समाजसेवी प्रकाश रावत ने कहा श्रीमती जोशी हमेशा हर जरूरतमंदों की मदद करती आई हैं। उनके पास जब भी कोई आया उन्होंने उसकी हर संभव सहायता की है।

Advertisement

पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि उनका काम नि:स्वार्थ सेवा करना है। चाहे जैसी भी परिस्थिति हो वह कभी पीछे नहीं हटीं। शोभा जोशी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा ने उन्हें सेवा का यह अवसर प्रदान किया। आगे भी वह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जितना ज्यादा हो पाएगा करते रहेंगी।

कार्यक्रम में प्रकाश रावत, अन्नू शाह, चंपा कुवर, विमला आर्या, सरस्वती रोडिया, पूनम पांडे, शान्ति मेहरा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement