For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वरः पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

07:57 PM Jan 25, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वरः पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः एक पूर्व फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। घटना के बाद उनके वार्ड में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की सभी कोणों में जांच कर रही है।

Advertisement

मंडलसेरा निवासी 45 वर्षीय कमलेश द्विवेदी पुत्र गोविंद बल्लभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव उनके कमरे से पुलिस ने बरामद किया। स्वजन ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात भोजन के बाद वह कमरे में सोने चले गए। वह अकेले सोते थे। सुबह देर तक नहीं जागने पर तलाशा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चीता पुलिस घटना स्थल पहुंची। उन्होंने उसे जमीन पर पड़ा हुआ बरामद किया। पुलिस तत्काल उसे जिला अस्पताल लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन का रो-रोक बुरा हाल है। कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। किसी की तरफ से कोई प्राथमिकी नहीं आई है।

Advertisement

Advertisement