EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

बागेश्वरः फंदे पर लटकी पूर्व फौजी की पत्नी, मौत

07:33 PM Jan 21, 2024 IST | CNE DESK
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

👉 धार्मिक प्रवृत्ति की महिला के इस कृत्य से पूरा गांव स्तब्ध

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले के तहसील कांडा अंतर्गत खंतोली गांव की पूर्व फौजी की पत्नी ने चीड़ के पेड़ पर फांदी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका ने सुसाइड नोट में अपने बेटे से माफी भी मांगी है। घटना के बाद से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खंतोली गांव की 50 साल की बंसती देवी पत्नी पूर्व सैनिक मोहन सिंह धामी शनिवार को शनि मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा करने के बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची। तीन बजे बाद ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के के ध्मयोड़ा तोक के पास पानी के नौले के पास चीड़ के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा। उसके बाद पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ हैं। जिसमे लड़के से मुझे माफ कर देना ऐसा कुछ लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असली मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा। मृतका की दो बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। वह गांव में अकेले ही रहती थी। बेटा भी फौज में कमांडो है। धर्म से जुड़ी व मिलनसार बसंती के मौत से भी लोग स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि संपन्न परिवार की महिला ने ऐसा क्यों किया, यह बात किसी के समझ में नहीं आ रही है।

Advertisement

Related News