For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.
Advertisement

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल

11:27 AM Sep 21, 2023 IST | CNE DESK
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत  दो घायल
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

UP News | हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में एक बेकाबू कैंटर के ढाबे में घुसने के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने गुरुवार को बताया कि गाजियाबाद-दादरी राजकीय राजमार्ग पर खिर्जाबाद रोड पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे ढाबे की दीवार तोड़ कर भीतर प्रवेश कर गया। घटना के समय कुछ लोग भोजन कर रहे थे। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो अन्य का इलाज दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है जिनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान एटा जिला निवासी अरूण और कासगंज निवासी जितेंद्र (18) के तौर पर की गई है। दोनों ढाबा कर्मचारी बताये जाते हैं। अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। हादसे के बाद कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Advertisement



×