EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

अल्मोड़ा : धूमधाम से मनाई जायेगी स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती

06:58 PM Jan 29, 2024 IST | CNE DESK
स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी पार्क- फाइल फोटो सीएनई
Advertisement

📌 राम सिंह धौनी ट्रस्ट की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की जयंती 24 फरवरी, 2024 को धूमधाम से मनाई जायेगी। राम सिंह धौनी ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रस्ताव पारित कर जैंती पौधार करबला रोड का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर करने की मांग की गई।

रविवार को धारानौला मे एसबी सिंह भवन में आयोजित बैठक में 24 फरवरी को धौनी जयंती के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित किये गये। इसमे सलाम क्रांति के अग्रदूत स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

बैठक के दौरान ट्रस्ट मे शामिल होने पर राजुल बंसल तथा ह्र्देश अग्रवाल का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने पूर्व मे रखी मांग ​को दोहराते हुए जैंती पौधार करबला रोड का नाम राम सिंह धौनी के नाम पर करने की मांग की। साथ ही सिकुड़ा बैंड स्थित धौनी की आदमकद प्रतिमा वाले पार्क में पानी का टैंक स्थापित कर उसको पाइप लाइन से जोड़ने पर बल दिया गया।

Advertisement

Related News