For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

नैनीताल में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, ग्रामीणों ने कहा-तेंदुआ उठा ले गया

09:53 AM Mar 02, 2024 IST | CNE DESK
नैनीताल में युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब  ग्रामीणों ने कहा तेंदुआ उठा ले गया
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

नैनीताल | नैनीताल से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित तल्ला बगड़ के तोला गांव में एक युवती शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि युवती को तेंदुआ उठा ले गया। वन विभाग समेत ग्रामीणों ने देर रात तक जंगल में युवती की खोजबीन की मगर उसका पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने जंगल में युवती के कपड़े और मोबाइल का कवर मिलने का भी दावा किया है।

Advertisement
Advertisement

गांव की 22 वर्षीय सुमन मेहरा पुत्री गोधन सिंह मेहरा शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से सौड़ गए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो सुमन नहीं दिखाई दी। खेत में बंधा कुत्ता घर पर मिला तो सुमन की मां की टेंशन बढ़ गई। वह खेत में गईं तो वहां सुमन का एक कपड़ा, चप्पल और फोन का कवर वहां पड़ा मिला। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सुमन को तेंदुआ उठा ले गया है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 50 से ज्यादा कर्मचारियों और ग्रामीणों की टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम टार्च व ग्रामीण जलती मशालों के साथ जंगल में खोजबीन करती रही लेकिन सुमन का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि खेत में तेंदुए या बाघ के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। इधर, सुमन का मोबाइल भी नहीं मिल सका है। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

वन क्षेत्राधिकारी, प्रमोद तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। बाघ या तेंदुए के क्षेत्र में होने का कोई निशान नजर नहीं आया है। ग्रामीणों की ओर से तेंदुए के हमले की बात कही गई। युवती की खोज की जा रही है।

Advertisement

Advertisement