EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली

05:44 PM May 15, 2023 IST | CNE DESK
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

CNE DESK | उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि 'मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ'। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

दरअसल, घटना मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का 21 वर्षीय पुत्र सोनू बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई।

Advertisement

इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। 13 मई शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया।

बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement

उत्तराखंड: दफन हुआ चार महिलाओं की हत्या का राज, हत्यारे का लटका मिला

दुःखद : बैग में 5 महीने के बच्चे का शव रख पिता का 200 किलोमीटर सफर

Advertisement

Related News