बागेश्वर: बेमियादी हड़ताल पर गए माध्यमिक विद्यालयों के अतिथि शिक्षक
06:04 PM Aug 02, 2024 IST
|
CNE DESK
Advertisement
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के माध्यमिक अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन की धार तेज करने के लिए देहरादून कूच किया है। शुक्रवार को उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा है कि वह अपने सुरक्षित भविष्य के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षा निदेशालय को रवाना हो गए हैं। इस मौके पर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के अध्यक्ष महेश टम्टा, अमित कुमार, गोपाल सिंह बिष्ट, छाया कोश्यारी, उमा जोशी, प्रताप सिंह बघरी, कमला गढ़िया आदि उपस्थित थे।
Advertisement