For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर: गुलदार ने 13 बकरियों को बनाया शिकार

06:01 PM Nov 18, 2023 IST | CNE DESK
बागेश्वर  गुलदार ने 13 बकरियों को बनाया शिकार
सांकेतिक फोटो
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ ब्लाक की लाहुरघाटी में गुलदार ने एक ग्रामीण की 13 बकरियों को अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने प्रभावित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

लाहुर घाटी में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। लमचूला निवासी भवान राम पुत्र खीम राम बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाता है। गत दिवस लमचूला के जंगल में उसकी बकरियां चरने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया और 13 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से भवान राम की आजीविका प्रभावित हो गई है। वह बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। अब उसके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

Advertisement

लमचूला के पूर्व ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि लंबे समय से लाहुर घाटी में गुलदार का आतंक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वन विभाग से कई बार गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की, लेकिन वन विभाग मूक दर्शक बना रहा। इसका खामियाजा गरीब पशुपालक को भुगतना पड़ा। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित को मुआवजा देने और पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement