हल्द्वानी : बरसात से हुए नुकसान का मुआवजा देने में जुटा प्रशासन
02:51 PM Jul 10, 2024 IST
|
CNE DESK
Advertisement
हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी, लालकुआं और चोरगलिया इलाके में विगत दिनों हुई भारी मूसलाधार बरसात के बाद हुए जल भराव से लोगों का काफी नुकसान हुआ है, कई घरों का सामान, राशन बर्बाद हो गया। साथ ही नदी नालों के उफान के चलते खेतों का कटाव हो रहा है।
उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर नुकसान का आकलन करने के साथ ही तत्काल सहायता राशि दी जा रही है। जिला प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर सहायता राशि पहुंचने का प्रयास कर रही है। हल्द्वानी तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि अब तक 48 परिवारों को आपदा मद के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
Advertisement