For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी : भाजपा का चुनावी कॉल सेंटर बंद

12:20 PM Apr 02, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी   भाजपा का चुनावी कॉल सेंटर बंद
Advertisement

हल्द्वानी समाचार | नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में खोला गया भाजपा का चुनावी कॉल सेंटर फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस मामले में एआरओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया था।

Advertisement

यूथ कांग्रेस के एक नेता ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए सामान्य प्रेक्षक और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से लिखित शिकायत की थी। यहां से नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Advertisement

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार और एआरओ/सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी से इसकी शिकायत की थी। एआरओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। एआरओ ने बताया कि जांच में कॉल सेंटर बंद पाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement