For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी : फंदे पर लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव

08:24 PM Jan 12, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी   फंदे पर लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव
सांकेतिक फोटो
Advertisement

हल्द्वानी | 12वीं की एक छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी मिली। परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस की जांच में घर में छात्रा को डांटे जाने की बात भी सामने आई है।

Advertisement
Advertisement

काठगोदाम थानाक्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के मुताबिक छात्रा नैनीताल रोड स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को उसकी द्वितीय प्री-बोर्ड परीक्षा भी थी। सुबह के समय जब उसकी मां उसे उठाने पहुंची तो अंदर से कमरे का दरवाजा बंद था।

Advertisement

काफी देर खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे उसका का शव लटका था। परिजनों ने तुरंत फंदे से उतारा और छात्रा को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दमुवाढूंगा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी महेंद्र राज ने बताया कि शुरुआती बातचीत के बाद किशोरी को डांटने की बात सामने आई है।

Advertisement
Advertisement