For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी : दो सांड की लड़ाई में बुजुर्ग किसान घायल

03:40 PM Dec 03, 2023 IST | CNE DESK
हल्द्वानी   दो सांड की लड़ाई में बुजुर्ग किसान घायल
सांकेतिक फोटो
Advertisement

हल्द्वानी समाचार | नवीन मंडी में खरीददारी करने पहुंचे एक बुजुर्ग किसान को दो सांडों ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग किसान को एसटीएच ले जाया गया। स्थिति देख परिजन हायर सेंटर ले गए हैं।

Advertisement

हल्द्वानी निवासी किसान वेद प्रकाश शर्मा पेशे से किसान हैं। रविवार को नवीन मंडी में सामान खरीदने पहुंचे थे। उनके बेटे आशीष ने बताया कि उनके पिता मंडी में खड़े थे। उसी समय दो किसान आपस में लड़ रहे थे। तभी अचानक सांडों ने उन्हें टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने के बाद बुजुर्ग वेद प्रकाश को सांडों ने रौंद डाला।

Advertisement

उनके शरीर में कई जगह पर चोटें व फ्रैक्चर आए हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के चलते परिजन बुजुर्ग को हायर सेंटर लेकर चले गए।

Advertisement
Advertisement