EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

हल्द्वानी : गाने की आवाज कम करने को कहा तो, काट दी हाथ की अंगूली

11:22 PM Nov 11, 2023 IST | CNE DESK
सांकेतिक तस्वीर
Advertisement

हल्द्वानी समाचार | काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पड़ोसी दुकानदार से गाने की तेज आवाज कम करने को कहना महंगा पड़ गया। गुस्साए दुकानदार ने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं दुकानदार ने उसके दाहिने हाथ की अंगुलियों को अपने मुंह दबा लिया। हाथ की एक अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तुलसी नगर पॉलीशीट वार्ड नंबर-5 निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में जयराज खड़का पुत्र लाल सिंह खड़का निवासी कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा की बिजली के सामान की दुकान है। आरोप है कि दुकानदार रात में अक्सर तेज आवाज में गाने बजाता है। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है।

Advertisement

कहा, जयराज 8 नवंबर की रात करीब साढ़े 9:30 बजे भी तेज आवाज में गाने बजा रहा था। बच्चों के स्कूल में टेस्ट चल रहे थे तो वह पढ़ाई कर रहे थे। इसीलिए वह जयराज से गाने की आवाज कम करने के लिए कहने गए। इस पर जयराज भड़क गया। गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी ने उनके दाहिने हाथ की एक अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। अंगुली हाथ से अलग होकर जमीन पर गिर गई। उनके चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

परिजनों ने जमीन पर पड़ी अंगुली को काफी देरतक ढूंढने के बाद मिली। इसके बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद बेस अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विमल मिश्रा, एसओ थाना काठगोदाम ने बताया, पीड़ित के तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

Advertisement

Related News