For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हल्द्वानी की छात्रा पीजी में फंदे पर झूलती मिली

02:19 PM Jan 01, 2024 IST | CNE DESK
हल्द्वानी की छात्रा पीजी में फंदे पर झूलती मिली
सांकेतिक फोटो
Advertisement

हल्द्वानी/भीमताल समाचार | कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली बीफार्म की छात्रा रविवार रात पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद पहुंचे मृतक के माता-पिता ने पीजी संचालक पर घटना की सूचना देर से देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि 20 वर्षीय छात्रा वैशाली विश्वकर्मा पुत्री मनोज विश्वकर्मा निवासी दमुवाढूंगा हल्द्वानी का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। शव को भीमताल सीएचसी में रखा गया है।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के फूफा चंदन कोहली ने बताया कि वैशाली की दो बहनें और एक भाई है। पिता कैटरिंग का काम करते हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement