EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

हल्द्वानी : स्कूटी से जा रही लड़कियों से कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

11:37 AM Aug 29, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

Haldwani News | हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

बुधवार को एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें दो युवतियां हाईवे पर स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे चलने लगती है जबकि दूसरी कार उनके पीछे लगी रहती है। युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते हुए दिख रहे हैं। कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजरती है और एक युवक गिरने से बाल-बाल बच जाता है। लड़के युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Advertisement

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

Advertisement

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया, घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिररफ्तर कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

http://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2024/08/nainital-police.mp4

Related News