For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, डीजीपी ने कहा- मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो गिरफ्तार

04:45 PM Sep 16, 2024 IST | CNE DESK
हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा  डीजीपी ने कहा  मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर  दो गिरफ्तार
Advertisement

Uttarakhand News | पुलिस ने हरिद्वार की ज्वेलरी शॉप में हुए डकैती कांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी देते हुए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि एक बदमाश एनकाउंटर में ढेर हुआ है। एनकाउंटर में मारे गए बादमाश की पहचान सतेंद्र पाल (32) उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई है। दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। इनसे 50 लाख के गहने बरामद हुए हैं। बाकी बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने एसएसपी हरिद्वार और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कहा कि मुझे खुशी है कि पुलिस ने हिम्मत दिखाकर काम किया। पर अभी भी चुनौती बाकी है। टीम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।

Advertisement
Advertisement


















×