For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

मैथ्स विजार्ड में हर्षित चौहान, स्पेल जीनियस में रोहित मेर प्रथम

02:54 PM Aug 07, 2024 IST | CNE DESK
मैथ्स विजार्ड में हर्षित चौहान  स्पेल जीनियस में रोहित मेर प्रथम
बीआरसी लमगड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता/ फोटो — डॉ महेंद्र मिराल
Advertisement

👉 बीआरसी लमगड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ब्लॉक संसाधन केंद्र लमगड़ा (अल्मोड़ा) में विकासखंड स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड लमगड़ा के विभिन्न संकुलो से 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

बीआरसी लमगड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता/ फोटो — डॉ महेंद्र मिराल
बीआरसी लमगड़ा में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता/ फोटो — डॉ महेंद्र मिराल

मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीमहर के हर्षित चौहान, द्वितीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरी की दिया बिष्ट तथा तृतीय स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसकोट की कोमल मेहता ने प्राप्त किया।

Advertisement

अंग्रेजी की स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय मेर धूरा के रोहित मेर, द्वितीय स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैलाकोट के सौरभ तथा तृतीय स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिल्पड़ की ज्योति बिष्ट ने प्राप्त किया।

Advertisement

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा, सुश्री प्रेमा बिष्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सभी बच्चों को आगामी प्रतियोगिता मे और अधिक मेहनत करने को कहा। साथ ही अल्मोड़ा मे होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रदान करी।

प्रतियोगिता का संचालन राजेंद्र सिंह मनराल प्रभारी ब्लॉक बी.आर.सी. एवं ब्लॉक एम.डी.एम.प्रभारी संजय कुमार जोशी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल मे, डॉक्टर महेंद्र सिंह मिराल, भानु प्रकाश जोशी, गिरधारी सिंह बिष्ट, दीप कुमार पंत थे। कार्यक्रम में संकुल प्रभारी जीत सिंह रावत, आन सिंह, आनंद कुमार, कुंदन सिंह गैडा, टीम प्रभारी ललित मोहन, किशन सिंह नयाल, रविंद्र कुमार, मुकुल अधिकारी, कमला बिष्ट एवम विभा रस्यारा आदि मौजूद थे।

Advertisement


















×