EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

हरियाणा के रुझानों में तीसरी बार BJP सरकार; भाजपा 45, कांग्रेस 28 सीटों पर आगे

02:41 PM Oct 08, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

Haryana Election Result | हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 46 सीटों पर बढ़त है। 3 सीटों पर जीत मिल चुकी है उधर, कांग्रेस को 29 सीटों पर बढ़त है। 7 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। लेकिन 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं। हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

Advertisement

हरियाणा में क्या है स्थिति
पार्टीरुझान में आगेजीत
BJP454
Congress288
INLD1
BSP1
Independent3

Related News