For the best experience, open
https://m.creativenewsexpress.com
on your mobile browser.

बागेश्वर जिले के ऊंची पहाड़ियों में बिछी मोटी सफेद चादर

08:35 PM Feb 01, 2024 IST | CNE DESK
बागेश्वर जिले के ऊंची पहाड़ियों में बिछी मोटी सफेद चादर
Advertisement

👉 पिंडर व सरयू की घाटियों में जबर्दस्त हिमपात, निचले ​हिस्सों में बारिश
👉 पारा काफी नीचे गिरा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई जनमानस की मुश्किलें

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर जनपद में बुधवार से मौसम ने करवट बदली। जनपद के कपकोट तहसील के सुदूर पिंडर घाटी व सरयू घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात हो रहा है, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लोग लिए हीटर, अलाव आदि का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement

बारिश और बर्फबारी को लेकर मौमस विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुवी है। कपकोट तहसील में तीन हजार मीटर की उंचाई पर चिल्ठा मंदिर के साथ ही जातोली, पंखुआ फुरकिया और पिंडारी जीरो प्वाइंट में सुबह से हिमपात हो रहा है। वहीं जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग ने पूर्व में चेतावनी जारी की थी। जिले की सभी तहसीलों में बारिश हो रही है। तहसील कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात के समाचार मिले हैं। उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुवे सभी विभागों को अलर्ट में रखा गया है। वही उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे गांवों में मार्च तक का राशन पहले ही पहुंचा दिया गया है। रुक रुक हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी ली लहर छाई हुई।

Advertisement

Advertisement