EducationHealthCovid-19Job Alert
Uttarakhand | Tehri GarhwalRudraprayagPithoragarhPauri GarhwalHaridwarChampawatChamoliUdham Singh NagarUttarkashi
AccidentCrimeUttar PradeshHome

Breaking News : पुणे के पौड इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश

03:52 PM Aug 24, 2024 IST | CNE DESK
Advertisement

Helicopter Crash News | पुणे जिले के पौड इलाके में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे, कैप्टन को चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि इस वक्त पुणे में तेज बरसात हो रही है और हवा भी तेज है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद तेज हवा के चलते या फिर मौसम खराब होने की वजह से यह घटना हुई है।

घटना के संबंध में एसपी पंकज देशमुख ने बताया, ''पुणे के पौड़ गांव के नजदीक एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। यह हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का था। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। कैप्टन को चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

Advertisement

Advertisement

Related News